May 12, 2026

हैवल नदी में चलाया स्वच्छता अभियान

0
IMG-20250318-WA0031

खाड़ी/ टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी और राजकीय इंटर कॉलेज जाजल के छात्र छात्राओं ने नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर, शिवालय एवं हैवल नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मंगलवार को स्वच्छता अभियान में क्षेत्रीय पौधों के बचाव के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में नमामि गंगा शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ मीनाक्षी ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता पखवाड़े की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सतत विकास के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान डॉ. निरंजना शर्मा डॉ ईरा सिंह, डॉ शन्नोवर, मीना अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *