May 12, 2026

जमानत के बाद आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए चैंपियन कहा सत्य की हुई जीत

0
VideoCapture_20250319-204156

लक्सर। कुंवर प्रणाम सिंह चैंपियन आज अपने घर में रात गुजारेंगे कल मिली जमानत के बाद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जेल प्रशासन ने हरिद्वार के जिला अस्पताल में पहुंचकर रिहा कर दिया है। जिसके बाद उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला इस दौरान सिंह चैंपियन ने कहा कि मुझे भारतीय न्यायपालिका पर पूर्ण संपूर्ण विश्वास था और वही सच साबित हुआ आज सत्य की जीत हुई है ।

आपको बता दे कल कुंवर प्रणाम सिंह चैंपियन को आज राहत की सांस मिली है। डिस्टिक कोर्ट ने कल कुंवर प्रणाम सिंह चैंपियन को राहत देते हुए उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद जमानत दे दी थी।

बता दे कि खराब स्वस्थ होने के कारण कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन हरिद्वार के जिला अस्पताल में अपना 32 दिन से उपचार करा रहे थे।

26 जनवरी को चैंपियन और उनके समर्थकों ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित ऑफिस पर फायरिंग की थी। जिसके बाद 27 जनवरी को चैंपियन की गिरफ्तारी कर उन्हें रोशनाबाद जेल भेजा गया था। 20 दिन जेल में रहने के बाद चैंपियन की तबीयत खराब हो गई थी, और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *