June 21, 2025

नगर पालिका परिषद के रामलीला मैदान में वन विभाग ने जड़ा ताला।

0

ब्यूरो, ऋषिकेश/मुनिकीरेती।

————————————-

मुनिकीरेती ढालवाला के एक मात्र सार्वजनिक स्थल रामलीला मैदान पर वन विभाग ने अचानक ताला जड़ दिया। इससे गरीबों की शादी/विवाह और तमाम सार्वजनिक कार्यों के लिए संकट पैदा हो गया है।

बुधवार को नगर पालिका परिषद में आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि उन्हें पालिकाध्यक्ष बने अभी एक-डेढ़ माह ही हुआ है। वन भूमि पर स्थित रामलीला मैदान का रखरखाव वर्षों से नगर पालिका के पास है।

इसे ठीक ढंग से बनाने के लिए नगर पालिका 19 लाख खर्च कर चुकी है। क्षेत्र में रामलीला मैदान ही एक मात्र सार्वजनिक स्थल है। आम लोगों को इसका लाभ मिलता है। तमाम सार्वजनिक कार्यक्रम यहां होते हैं।

छह मार्च को वन विभाग के रेंज अधिकारी ने नगर पालिका को पत्र भेजा। पत्र में कहा गया है, कि आईएसबीटी पुल से लगे चंद्रभागा नदी के तट पर सब्जी की ठेलियां लगाई जा रही हैं। इससे नगर पालिका तहबाजारी वसूल रही है। ये सीधे सीधे अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहा है।

पत्र में लिख है, कि पालिका उक्त मैदान को शादी/विवाह और धार्मिक आयोजन की अनुमति दे रही हैै। ये दंडनीय अपराध है। यदि इसकी पुनर्रावृत्ति होती है, कि भारतीय वन अधिनियन के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

पालिकाध्यक्ष बिजल्वाण ने कहा कि 17 मार्च को उन्होंने सारी वस्तु स्थिति से रेंज कार्यालय को अवगत कराया। कहा कि आम जन को शादी/विवाह और अन्य कार्यों के लिए ही मैदान की अनुमति दी जाती है, साथ ही कहा कि इस पूरे क्षेत्र का रखरखाव पालिका करती है।

जनता का पक्ष पर गौर किए बगैर ही वन विभाग ने मैदान पर ताला जड़ दिया। उन्होंने कहा कि इससे सीधी-सीधे गरीब जनता प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पालिका अध्यक्ष बने एक माह ही हुआ है। उनसे ऐसे क्या गलती हो गई कि मैदान में ताला जड़ दिया गया। ये तो जनता को सजा देना हुआ।

उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के विधायक सुबोध उनियाल वन मंत्री हैं। उनके संज्ञान में लाए बगैर रेंज अधिकारी कैसे ताला लगा सकता है। उन्होंने मांग की कि मैदान के ताले खोलकर इसे फिर से पालिका को सौंपा जाए।

लेकिन वन मंत्री सुबोध उनियाल को ये सब ज्ञात है,तो इसे जल्द से जल्द खुलवाए जिससे जनता का आक्रोश उन्हें न झेलना पड़े।

उन्होंने कहा कि वन विभाग का यही रवैया रहा तो, वो जनता के सम्मुख इस पूरे प्रकरण को रखेगी और सक्षम मंच पर जनता का पक्ष रखेगी।

इस दौरान बृजेश गिरी, विनोद खंडूड़ी, सभासद लक्ष्मण सिंह भंडारी,गजेंद्र सजवाण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *