May 12, 2026

मेयर शंभू पासवान ने वार्डो की विभिन्न सड़कों का किया निरीक्षण

0
IMG-20250319-WA0090

ऋषिकेश। मेयर शंभू पासवान ने नगर निगम के छह वार्डो की विभिन्न सड़कों का निरीक्षण किया। जिसमें मुख्य रूप से वार्ड 17 में स्थित पुरानी चुंगी से परशुराम चौक तक बरसात में जल भराव की समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया।

बुधवार को मेयर शंभू पासवान के निरीक्षण के दौरान गुमानीवाला  में शहीद स्मारक से गुमानीवाला वाला जाने वाले मुख्य मार्ग,  चंद्रेश्वर नगर से शमशान घाट, दुर्गा मंदिर तक जाने वाले मुख्य मार्ग का संबंधित वार्डो को हॉट मिक्स सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम की ओर से आगामी किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य के लिए निर्धारित मानक एवं निर्माण की गुणवत्ता को विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।

इस दौरान अधिशासी अभियंता दिनेश प्रसाद उनियाल, अवर अभियंता पी डी नौटियाल, संदीप रतूडी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, सत्य प्रकाश, किरण यादव, रूपा देवी ,प्रियंका यादव ,देवदत्त शर्मा, शिवकुमार गौतम ,सतवीर तोमर, चंदू यादव, सुजीत यादव, कृष्ण मंडल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *