June 27, 2026

इस वर्ष नहीं बढ़ेगा चारधाम यात्रा का किराया

0
IMG-20250328-WA0022

ब्यूरो,ऋषिकेश।

_________________

मेयर शंभू पासवान ने यात्रा बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त कर नगर निगम का कार्यालय यहां शिफ्ट करने को कहा।

वहीं संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान को सम्मानित किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा का किराया बीते वर्ष की भांति ही रहेगा। इसमें किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।

इस दौरान जीएमसीसी के अध्यक्ष संजय शास्त्री, यातायात कम्पनी के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी, निवर्तमान उपाध्यक्ष नवीन रमोला,टीजीएमओ कम्पनी के निदेशक बलवीर सिंह रौतेला, सीमांत सहकारी संघ से जगविजय पंवार, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय के निदेशक विनोद भट्ट, रोटेशन के प्रभारी नवीन तिवाड़ी, टैक्सी युनियन के उपाध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, यातायात निदेशक योगेश उनियाल,भोलादत्त जोशी, अजय बधानी, प्रदीप मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *