निराश्रित लोगों के लिए मसीहा बने संजय अग्रवाल

ब्यूरो, ऋषिकेश।
____________________
निराश्रित लोगों को जीवन दान देने का काम कर रहे हैं,संजय अग्रवाल अपना घर आश्रम बेसहारा लोगों की सेवा करता है, वे अक्सर सड़क किनारे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भयानक परिस्थितियों में पाए जाने वाले निराश्रित लोगों का निशुल्क उपचार किया जाता हैं। निराश्रित लोग भोजन, पानी और कपड़ों जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से वंचित रह रहे और कई लोग मौत के कगार पर होते हैं। उनके घावों का इलाज नहीं होता और शरीर में कीड़े लग जाते हैं। ऐसे व्यक्तियों को जीवन दान देने का काम संजय अग्रवाल अपना घर आश्रम पहुंचा कर कर रहे हैं।
संजय अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल के बाद से उन्होंने अब तक 50 से अधिक निराश्रितों को इधर उधर से उठाकर अपना घर आश्रम शुक्रताल पहुंचाया। जहां उनका शारीरिक और मानसिक रूप से उपचार किया गया। ठीक होने के बाद पुलिस की सहायता से उन्हें घर तक पहुंचाया गया। जिन्हें अपने घर का पता नहीं होता हैं। वे आश्रम की सेवा में जुट जाते हैं।