May 12, 2026

एयर इंडिया का विमान क्रैश होने पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने जताया दुख

0
flight-crash-8

ब्यूरो, ऋषिकेश।

____________________

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के टेक ऑफ़ के समय अहमदाबाद में ही क्रैश होने के दुखद समाचार पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे ह्रदय विदारक व अकल्पनीय बताया है।

उन्होंने कहा की इस भीषण हादसे में अनेक निर्दोष लोगों की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। यह घटना न केवल अहमदाबाद, बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए एक गहन शोक की घड़ी है। उन्होंने कहा की इस दुःख की घड़ी में सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूँ तथा ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें। इस दुखद घड़ी में, हमारी संवेदनाएं इस दुर्घटना में प्रभावित सभी लोगों व उनके परिवारो के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *