May 12, 2026

गोमुख संकल्प कलश यात्रा से पहले दिवंगत आत्माओं की आत्म शांति के लिए किया अनुष्ठान।

0
IMG-20250623-WA0016

ब्यूरो, ऋषिकेश।

___________________

तीर्थ नगरी ऋषिकेश से गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प कलश यात्रा से पूर्व दिवंगत आत्माओं की आत्म शांति के लिए किया गया विशेष अनुष्ठान दी गई श्रद्धांजलि।

सोमवार को श्री रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर संस्कार योगशाला के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा त्रिवेणी घाट में समस्त क्षेत्र वासियों सामाजिक संगठन एवं आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने केदारनाथ ऑपरेशन सिंदूर, अहमदाबाद गुजरात में हुआ हादसा के सभी भारत के अन्य जगहों में हुए घटनाओं में मारे गए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए विशेष अनुष्ठान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई 2 मिनट का मौन शांति पाठ भी रखा।

आचार्य दिनेश सेमल्टी ऋषि कुमारो के सानिध्य में मां गंगा की पूजा अर्चना व कलश पूजन के बाद रुद्राभिषेक विधि विधान के साथ कराया गया जिसमें गोमुख ले जा रहे कलश का भी विशेष पूजन किया गया।

इस अवसर पर द्वाराचार्य जगतगुरु स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय यात्रा गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा का कलश आज विधि विधान के साथ पूजा कर यह कलश हृषिकेश नारायण भारत मंदिर पर रखा जाएगा।

24 तारीख को श्री भारत मंदिर से प्रात : 6:00 बजे पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा का शुभारंभ भरत मंदिर के पीठाधीश्वर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा।

इस दौरान युवराज स्वामी गोपालाचार्य महाराज, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य महाराज,  स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, स्वामी आलोक हरि महाराज, स्वामी श्याम दास महाराज, स्वामी नामदेव, महाराज, स्वामी करुणा शरण, स्वामी स्वामी गंगानन्द, योगीराज नवीन जोशी, योगीराज आशुतोष महाराज,आचार्य गंगा राम, महाराज विनोद अग्रवाल,  गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल, अजय गर्ग,अनीता ममंगाई,मदन मोहन शर्मा,  राहुल शर्मा,  जतन स्वरूप भटनागर,  गुरविंदर सलूजा चैतन शर्मा, विवेक गोस्वामी, रामकृपाल दास मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *