May 12, 2026

नगर निगम में स्वच्छता को लेकर बैठक।

0
IMG-20250905-WA0009

ब्यूरो, ऋषिकेश।

______________________

नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में शहर की स्वच्छता पर चर्चा की गई।

शुक्रवार को मेयर शंभू पासवान ने बताया कि स्वच्छता को लेकर  नगर निगम में किसी भी कार्य के लिए आए लोगो के साथ सभी कर्मचारियों अधिकारियों का संतोष जनक व्यवहार होना चाहिए। उसके साथ-साथ जो भी समस्या नगर निगम को जनता के माध्यम से प्राप्त होती है। उसका निश्चित रूप से निस्तारण भी होना चाहिए।

डेंगू के मध्य नजर रखते हुए मेयर पासवान ने निर्देश दिए कि प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी निभाते हुए जन जागरूकता के साथ-साथ कीटनाशक दवाओं एवं फॉगिंग आदि का छिड़काव कर डेंगू के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *