स्पर्श गंगा की टीम ने पंजाब में आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।
ब्यूरो, ऋषिकेश।
___________________
इन दिनों पंजाब में बाढ़ जैसी हालत बनी हुई है। जिसको देखते हुए, कई शहरों को लोग बढ़ चढ़कर आपदा पीड़ितों की मदद कर रहें हैं। ऐसे में तीर्थ नगरी ऋषिकेश से स्पर्श गंगा की टीम ने पंजाब के एक गांव बागूवाला कपूरथला में आपदा ग्रस्त परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री वितरित करने पहुंचे।
इस दौरान टीम ने सभी को आश्वासन दिया कि वह हर प्रकार की मदद करने में सहयोग करेंगे। उसके साथ सभी से अपील की कि वह पंजाब में आपदा पीड़ितों को सहायता योगदान कर मानवता का परिचय दें।
इस दौरान रमन लम्हा, पंकज शर्मा, प्रदीप,सौरभ शर्मा, शुभम राजभर आदि मौजूद रहें।



