May 12, 2026

विश्वकर्मा पूजा का होगा भव्य आयोजन, भोजपुरी कलाकार देंगे प्रस्तुति।

0
IMG-20250915-WA0001

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_____________________

चंदेश्वर नगर दुर्गा मंदिर के समीप श्री विश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट, ऋषिकेश की ओर से वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहेगा।

17 सितम्बर की प्रातःकाल भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। वहीं सायंकालीन समय में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भोजपुरी कला एवं संगीत की छटा बिखरेगी।

भोजपुरी कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां। शाम 07 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका शिवानी सिंह एण्ड म्यूजिकल ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही गायक मुकुल सिंह एवं अन्य कलाकार भी अपनी मधुर आवाज़ और शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल समारोह की शोभा बढ़ाएँगे। दोनों अतिथियों द्वारा ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में समिति के संस्थापक अध्यक्ष शम्भू पासवान, अध्यक्ष लालबाबू ठेकेदार, श्री गगन ठेकेदार, सुरेश राम, अनिल कुशवाहा, राजेश्वर ठेकेदार, अशोक सिंह, मदन शाह, रविन्द्र ठेकेदार,  विक्की शाह,हरिन्द्र यादव, रमेश आदि सदस्य मौजूद रहें।

समिति ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक इस सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *