August 11, 2026

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ था डाउन, यूजर्स की शिकायत के बाद जल्द हुआ ठीक।

0
17_03_2023-twitter_6_23358801

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_____________________

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) सोमवार दोपहर अचानक तकनीकी खराबी के चलते करीब एक घंटे तक पूरी तरह ठप रहा। पूरे देश में यूज़र्स लॉगइन, पोस्ट, रीफ्रेश और नोटिफिकेशन जैसी सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पाए, जिसके चलते लोग काफी परेशान दिखाई दिए।

तकनीकी समस्या के कारण कई राज्यों से शिकायतें सामने आईं कि प्लेटफ़ॉर्म बिल्कुल भी लोड नहीं हो रहा था। ऋषिकेश के यूज़र्स ने भी बताया कि वे अपनी पोस्ट न देख पा रहे थे और न ही नई पोस्ट कर पा रहे थे। अचानक सर्वर डाउन होने से छात्रों, व्यवसायियों, मीडिया कर्मियों और कंटेंट क्रिएटर्स के कामकाज पर असर पड़ा।

करीब एक घंटे बाद X की सेवाएँ धीरे-धीरे दोबारा शुरू हुईं, जिसके बाद यूज़र्स ने राहत की सांस ली। हालांकि कंपनी की ओर से डाउन होने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि यह सर्वर ओवरलोड या सिस्टम अपडेट के कारण हो सकता है। फिलहाल X प्लेटफ़ॉर्म सामान्य रूप से कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *