June 29, 2026

संतों की बात को समझें, न कि ट्रोल करें : हिंदू संगठन

0
20251129_130448

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_____________________

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले ट्रोलर्स पर भड़के हिंदू संगठन। ट्रोलर्स के खिलाफ मोर्चा खोला, रामभद्राचार्य के समर्थन में प्रेस वार्ता की।

बता दे कि हाल ही में जगद्गुरु रामभद्राचार्य कि ओर से प्रवचन के दौरान वाइफ शब्द के संशोधन को लेकर दिए गए वक्तव्य पर विरोध जताने वालों के खिलाफ साधु संत पर हिंदू संगठनो की प्रतिक्रिया सामने आई है।

शनिवार को रेलवे रोड स्थित प्रेसवार्ता में वाइफ शब्द के प्रयोग पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बयान का विरोध करने वालों को राघवेंद्र भटनागर ने सनातन विरोधी बताया है। उनका कहना है कि सनातन धर्म में पत्नी को सम्मानपूर्वक श्रीमती, धर्मपत्नी या अर्धांगिनी कहा जाता है, जो हमारी संस्कृति की मूल भावना है।

उन्होंने कहा कि श्रीमती शब्द में श्री का अर्थ मां लक्ष्मी और मति का अर्थ मां सरस्वती से लिया गया है। यही कारण है कि पत्नी को पूजा, अनुष्ठान और धार्मिक कार्यों में समान रूप से शामिल किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वाइफ शब्द विदेशी संस्कृति का हिस्सा है और भारतीय परंपरा में इसका प्रयोग उचित नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने विरोध करने वालों को सनातन विरोधी मानसिकता वाला बताया और कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो संगठन न्यायालय की शरण भी लिए जाएगा।

हिंदू संगठनों ने किया अनुरोध। 

____________________________

संगठन की ओर से समाज से अनुरोध किया गया कि भारतीय संस्कृति की मर्यादा को बनाए रखते हुए अपनी पत्नी को अर्धांगिनी, धर्मपत्नी या श्रीमती कहकर संबोधित करें और वाइफ जैसे विदेशी शब्दों के प्रयोग से बचें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *