5 वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़,जांच में जुटी पुलिस।
ब्यूरो, ऋषिकेश।
___________________
ऋषिकेश के शिवाजी नगर में एक 5 वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को अपतिजनक हालत में पकड़ा, जिसके बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है।
शिवाजी नगर में एक किराए के मकान में रहने वाले परिजनों ने बताया कि वे कई वर्षों से वहां रह रहे हैं।
और वही एक पूर्वांचल निवासी एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति भी वही रहता था। पीड़ित के परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वह घर लौटे तो वह अपनी मासूम को ढूंढने लगे। जब वह दूसरे के कमरे में अपनी मासूम को ढूंढते हुए पहुंचे तो उन्हाेने उस अधेड़ उम्र की रजाई में अपनी मासूम को आपत्तिजनक हालत में देखा।इस दौरान परिजनों में उस समय हडंकप मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि मामाले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई कि जाएगी।



