मासूम के साथ छेड़छाड़,पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल।
ब्यूरो, ऋषिकेश।
____________________
पांच वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
बता दे कि शनिवार शाम को पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया था, कि उन्होंने अधेड़ व्यक्ति के साथ मासूम को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था। इसके बाद स्थानियों की मददत से व्यक्ति को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया था।
मासूम के परिजन किराए के मकान में रहते थे। उसी मकान में अधेड़ व्यत्ति भी रहता था। घटना के समय परिजन घर से बाहर गए थे। वापस आने के बाद मासूम घर पर नहीं मिली तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। इस दौरान मासूम उस अधेड़ व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिती में देखा।
कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।



