डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने छात्रों को बताए सफलता के 3 मंत्र
ब्यूरो,नरेंद्रनगर।
_________________
पीएम श्री इंटर कॉलेज दुआधार द्वारा गाइडेंस एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल पहुंचे।
इस अवसर पर डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने छात्रों को सफलता के मंत्र बताए, जिसमें लक्ष्य निर्धारण, रणनीतिक तैयारी और एकाग्रता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये तीनों चीजें लक्ष्य को समय पर हासिल करने में मदद करती हैं।
डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने छात्रों को प्रेरक विचारों को आत्मसात करने और निरंतर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे विचार मंत्र बन जाते हैं और सिद्धिदायक होते हैं। उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में संभावनाओं के बारे में भी बताया और लोकतंत्र की मजबूती के लिए इसे आवश्यक बताया।
कॉलेज प्राचार्य रमेश चंद्र जोशी ने छात्रों को मेडिकल और पैरामेडिकल के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आवश्यक जानकारी साझा की।
डॉ यू एस रावत ने छात्रों को नरेंद्र नगर के नजदीकी महाविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने करियर निर्माण के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। कॉलेज की प्रवक्ता आशुतोष उपाध्याय ने छात्रों को प्रश्न पूछने की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
हरे राम राय ने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, लेकिन भ्रम की स्थिति भी है, इसलिए करियर काउंसलिंग जरूरी है।
इस दौरान कॉलेज शिक्षक हेमराज फर्स्वाण,पंकज पुष्प रावत,दुर्गेश सती, सुरेंद्र जेठुडी, शीला बिष्ट,कांती जेठुड़ी आदि प्राध्यापक कर्मचारी एवं समस्त कॉलेज के छात्राएं विशेष रूप से मौजूद रहे।



