कांग्रेस कमेटी 16 फरवरी को करेगी राजभवन का घेराव
ब्यूरो, ऋषिकेश।
______________________
कांग्रेस कमेटी 16 फरवरी को राजभवन घेराव करेगी, जिसमें राज्य की ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा जाएगा।
रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर राजभवन घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, बेरोजगारी चरम पर है, और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने का काम करेगी।



