पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मेलन।
– छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
– रंगोली, विज्ञान और कौशल विकास प्रदर्शनी लगाई गई।
– मुख्य अतिथि ने नशे से दूर रहने की सलाह दी।
ब्यूरो,नरेंद्रनगर।
__________________
पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुआधार टिहरी गढ़वाल का वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। रंगोली, विज्ञान और कौशल विकास से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के पुरातन छात्रों में कुमारी स्नेहा, कुमारी आरती, कुमारी मनीषा आदि ने भी अपने जीवन के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा ने छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के साथ नशे से दूर रहने की सलाह दी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्सहवर्धन किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय की प्रशंसा की।
भूतपूर्व जिला पंचायत सदस्य दयाल सिंह रावत के द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ माता-पिता, गुरुजनों एवं बड़ों के आदर सत्कार की शिक्षा पर भी जोर दिया तथा छात्रों को नशे से दूर रहने हेतु सुझाव दिए गए।
राजकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष दिलबर सिंह रावत तथा जिला मंत्री डॉ बुद्धि प्रसाद भट्ट ने अभिभावकों को अपने बच्चों पर ध्यान दिए जाने का आग्रह किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र जोशी के द्वारा पीएम श्री स्कूल में होने वाली विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी गई। मंच का संचालन श रमेश असवाल एवं दुर्गेश सती ने संयुक्त रूप से किया।



