June 26, 2026

बिना सत्यापन के मिले 6 किराएदार, काटा चालान

0
VideoCapture_20260220-204439

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_____________________

डीजीपी के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस अलर्ट मोड में है और मायाकुंड की बंगाली बस्ती और आईडीपीएल मीरा नगर क्षेत्र में सुबह तड़के दबिश दी गई।

पुलिस टीमों ने दरवाजे-दरवाजे जाकर किराएदारों की पूरी जानकारी जुटाई, जिसमें रहने की अवधि, कामकाज और पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति शामिल है। इस अभियान के दौरान, 6 किराएदार बिना सत्यापन के मिले, जिनके खिलाफ पुलिस ने चालान काटकर जुर्माना लगाया और मकान मालिकों को कड़ी चेतावनी दी।

पुलिस का साफ संदेश है कि बिना सत्यापन किरायेदार या कर्मचारी रखने पर आगे भी सख्त कार्रवाई होगी, और शहरभर में यह अभियान जारी रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *