August 11, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025: मुनिकीरेती-ढालवाला में स्कूली बच्चों को स्वच्छता का पाठ

0
IMG-20260220-WA0011

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_______________________

मुनिकीरेती-ढालवाला में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत नगर पालिका परिषद ने स्कूली बच्चों के लिए स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला आयोजित की। इसमें छात्र-छात्राओं को बिन प्रणाली, कूड़ा पृथक्करण, ट्रिपल आर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) और स्वच्छता बनाए रखने की जानकारी दी गई।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बच्चों से घरों में डस्टबीन रखने और उसमें कूड़ा डालने की अपील की। निकाय की ओर से सेग्रीगेट कूड़ा देने वालों को स्वच्छता चैंपियन के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्कूली बच्चों में स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं को बिन प्रणाली, कूड़ा पृथक्करण, ट्रिपल आर एवं स्वच्छता बनाए रखने की जानकारी दी गई।

इस दौरान सफाई निरीक्षक कमल चौहान, मॉडल स्कूल की प्रधानाध्यापिका पुनीता झिल्डियाल, अनुपमा बडोला, मंजू शर्मा, प्रवीन अरोड़ा, विनोद नौटियाल, सुषमा बहुगुणा, मंजू कुड़ियाल, सचिन्द्र चौहान, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *