August 12, 2026

स्वच्छता का संदेश: स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
IMG-20260225-WA0020

ब्यूरो, ऋषिकेश/मुनिकीरेती।

_____________________________

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने शिवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल रामझूला में छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला आयोजित की। जिसमें छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने शिवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल रामझूला में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व, कचरा पृथक्करण, और प्लास्टिक मुक्त जीवन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, प्रधानाध्यापिका रजनी ममगाईं, जयवीर सिंह नेगी, रोशनलाल, सुनीता पाल, कसरी असवाल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *