वन क्षेत्रों में बसे गांवों का मुद्दा गरमाया, विपक्ष ने सरकार पर लगाया अधिकारों की अनदेखी का आरोप।
विपक्ष का सरकार पर हमला: वन क्षेत्रों में बसे गांवों का मुद्दा उठाया।
ब्यूरो, ऋषिकेश।
___________________
बापूग्राम धरना स्थल पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की,विपक्ष ने वन क्षेत्रों में बसे गांवों को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बापूग्राम, बिंदोकता, बांगा चौवन, मालदनचौड़, सुंदरखाल, पुछड़ी, पिंडर घाटी और बागजाला जैसे गांव करीब 75 वर्षों से बसे हैं, लेकिन आज वहां भय का माहौल है।
विपक्ष ने न्यायालय का सम्मान जताते हुए सरकार से प्रभावित लोगों के अधिकारों की रक्षा की मांग की।
विपक्ष ने घोषणा की कि 9 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में यह मुद्दा पूरी मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, स्वास्थ्य व शिक्षा की बदहाली और आपदा प्रभावित क्षेत्रों की अनदेखी को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखे सवाल खड़े किए।



