June 26, 2026

एम्स में चप्पल में छुपा मोबाइल, नकल की कोशिश नाकाम

0
20260317_170442

 चप्पल में मोबाइल पकड़ा गया, छात्र रोका गया

एम्स में परीक्षा की शुचिता बरकरार

सतर्क गार्डों ने विफल की नकल

ब्यूरो, ऋषिकेश।

————————–

 एम्स ऋषिकेश में मेडिकल छात्रों के इंटरनल एग्जाम चल रहे थे। मंगलवार को एक छात्र ने मोबाइल फोन चप्पल के सोल में काट-छिपाकर हॉल में ले जाने की कोशिश की।

एंट्री पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे संदिग्ध पाया, तलाशी में चप्पल खोलने पर फोन बरामद हुआ। छात्र को परीक्षा से रोका गया, संस्थान की अनुशासन समिति को रिपोर्ट भेजी गई।

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. श्री लॉय मोहन्ति ने कहा—सीसीटीवी, कड़ी जांच और गार्ड तैनात; नकल रोकने के लिए जीरो-टॉलरेंस नीति लागू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *