June 26, 2026

चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने ट्रांजिट कैंप में ली बैठक

0
VideoCapture_20260415-205919

ब्यूरो, ऋषिकेश।

___________________

आगामी चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को परखने के लिए डीएम सविन बंसल ने ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

डीएम ने यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, पेयजल, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण तथा सुरक्षा इंतजामों को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा लंबित तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण, ठहराव, चिकित्सा सहायता और सूचना केंद्रों की व्यवस्थाओं को भी मजबूत करने पर जोर दिया गया।

डीएम ने कहा कि यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है और सभी अधिकारी नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *