April 15, 2026

अवैध घुसपैठ का खुलासा, बांग्लादेशी महिला फर्जी आधार कार्ड समेत गिरफ्तार  

0
IMG-20260415-WA0021

ब्यूरो, ऋषिकेश।

____________________

एलआईयू की सूचना पर ऋषिकेश पुलिस ने नटराज चौक के पास डग रोड, गेट नंबर-3 से एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला के पास से फर्जी भारतीय आधार कार्ड, बांग्लादेश का पहचान पत्र और नागरिकता प्रमाण पत्र की छायाप्रति बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रीना उर्फ रीता (24), निवासी सरियातपुर, ढाका, बांग्लादेश बताया। उसने कबूला कि करीब एक माह पहले ‘रिपोन’ नाम के व्यक्ति के जरिए सोशल मीडिया संपर्क कर अवैध रूप से भारत आई थी। रिपोन ने उसे नौकरी का झांसा दिया था। 13 अप्रैल को दिल्ली से ऋषिकेश की बस का टिकट देकर यहां भेजा गया था। पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेजों से आधार कार्ड बनवाकर पहचान छुपा रही थी।

बरामदगी: बांग्लादेशी ID, फर्जी आधार कार्ड, नागरिकता प्रमाण पत्र की कॉपी, OPPO मोबाइल।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index Report Builder – Generate Word DOCX and Excel XLSX documents Resco – Resume Elementor Template Kit ResellPress – Hosting WordPress & WHMCS Theme Residence Real Estate WordPress Theme Resido – Laravel Real Estate Multilingual System Resido - Real Estate WordPress Theme Resizable Multicolor Countdown Resolace – Psychology & Counseling FSE WordPress Theme Resonance - Creative Modern Agency, Freelancer & Portfolio WordPress Theme Resort & Hotel WordPress Theme | Erios