June 26, 2026

गंगा में डूबा शेफ, SDRF ने 20 फीट गहराई से निकाला शव

0
IMG-20260415-WA0012

ब्यूरो, ऋषिकेश।

________________

मस्तराम घाट पर गंगा नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। सूचना पर SDRF टीम ढालवाला रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। डीप डाइवर प्रदीप रावत ने स्कूबा डाइविंग से सर्च ऑपरेशन चलाया और करीब 20 फीट गहराई से शव बरामद किया।

मृतक की पहचान सूरज सिंह (25), पुत्र माधव सिंह, निवासी पट्टी वौरमला, भौनखाल, अल्मोड़ा के रूप में हुई। साथियों ने बताया कि सूरज पास के एक होटल में शेफ का काम करता था और नहाने के दौरान डूब गया।

शव को कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *