April 16, 2026

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में तैयारीयां पूरी, 30 काउंटरों पर होगा पंजीकरण

0
20260416_215253

ब्यूरो, ऋषिकेश।

______________________

आगामी चारधाम यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। यात्रा पंजीकरण की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और ट्रांजिट कैंप में 17 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

कैंप क्षेत्र में 24 पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं, जबकि 6 अतिरिक्त काउंटर बस अड्डा परिसर के समीप स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा गुरुद्वारा सिंह साहिब के कपाट खुलने के बाद 4 काउंटर संचालित किए जाएंगे। फिलहाल 30 काउंटर पूरी तरह तैयार कर दिए गए हैं।

यात्रा व्यवस्थाओं का विधिवत शुभारंभ 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा का शुभारम्भ करेंगे। 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

प्रशासन ने बताया कि पंजीकरण सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की भीड़ और आवागमन के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी तय की जाएगी। वर्तमान में कुल 105 कर्मचारी इस कार्य में लगाए गए हैं।

इनमें 30 मोबाइल टीमें भी शामिल हैं, जो आश्रमों, धर्मशालाओं और अन्य ठहराव स्थलों पर जाकर यात्रियों का पंजीकरण करेंगी। मोबाइल टीमें उन स्थानों पर भेजी जाएंगी जहाँ कम से कम 20 या उससे अधिक यात्री रुके होंगे। इससे यात्रियों को पंजीकरण के लिए कैंप तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

पंजीकरण के लिए भारतीय यात्रियों को आधार कार्ड अनिवार्य होगा। साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो प्रक्रिया भी की जाएगी। विदेशी नागरिकों एवं NRI यात्रियों को पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।

प्रशासन का कहना है कि इस बार यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index EventOn Event Photos EventOn Event Tickets EventOn Full Cal EventOn QR Code EventON – Report EventOn Rest API EventOn RSVP Events EventOn Slider Addon EventOn Subscriber EventON Ticket Variations & Options