June 26, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर IG सुनील कुमार मीणा ने ऋषिकेश में की बैठक, स्थलीय निरीक्षण कर दिए निर्देश

0
20260416_215601

ब्यूरो, ऋषिकेश।

______________________

आगामी चारधाम यात्रा 2026 के मद्देनजर आईजी सुनील कुमार मीणा ने ऋषिकेश में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विस्तृत चर्चा हुई।

IG मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी इंतजाम पहले से पुख्ता कर लिए जाएं। कोई भी श्रद्धालु असुविधा महसूस न करे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक के बाद आईजी ने ऋषिकेश का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप, मुख्य मार्गों और पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु ऋषिकेश से होकर गुजरते हैं, इसलिए  सुरक्षा, यातायात और आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी तरह चाक-चौबंद होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *