June 26, 2026

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा- प्रो. प्रणीता नन्द 

0
IMG-20260424-WA0021

ब्यूरो, नरेंद्रनगर।

_____________________

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस यूनिट, एन एस एस इकाई एवं वीरा फाऊंडेशन देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में 13 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों ने रक्तदान किया।

राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड एवं वीरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में परिवर्तन चैरिटेबिल ब्लड सेंटर, ऋशिकेश की सहायता से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर प्रणीता नंद ने शिविर आयोजकों एवं रक्तदाताओं को शुभकामनाएं देकर किया।

अपने उद्बोधन प्रणीता ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। युवा शक्ति को इस प्रकार के सामाजिक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी आवश्यक है।

रक्तदान शिविर के संयोजक डॉ संजय महर ने कहा कि रक्तदान का मुख्य उद्देश्य परिसर में सामूहिक जागरूकता बढ़ाने के साथ आपातकालीन स्थिति के लिए ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है ताकि जरूरतमंदो को खून की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

इस मौके पर परिवर्तन चैरिटेबिल ब्लड सेंटर, ऋशिकेश के पी आर ओ अमन के साथ ही कैम्प में पूजा भारद्वाज, आकांक्षा, अभिषेक राजपूत, विजय किशोर ने विशेश रूप से सहयोग किया।

रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल वितरित करते हुए पीआरओ अमन ने कहा कि कैम्प के माध्यम से ब्लड डोनेट कर स्वयं की प्रति स्वास्थ्य जागरूकता, बॉडी चेकअप के साथ ही रक्तदाताओं को जारी कार्ड में माध्यम से भविष्य में ब्लड बैंक के माध्यम से रक्त उपलब्ध हो सकता है।

कार्यशाला में रक्त दान -महादान के नारे के साथ 40 से अधिक प्राध्यपकों, कर्मियों, छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया गया।

यूथ रेड क्रॉस के नोडल ऑफिसर एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ संजय महर ने रक्तदाताओं के साथ वीरा फाउंडेशन एवं देवभूमि ब्लड सेंटर का रक्तदान जागरूकता एवं रक्तदान शिविर आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान ही सबसे बड़ा दान है। रक्तदाताओं में डॉ विजय प्रकाश भट्ट, लक्ष्मी कठैत, गिरीश जोशी, रमा कठैत, विनोद सिंह, रंजना, नरेन्द्रनगर में पेयजल विभाग के कर्मी नरेन्द्र सिंह नेगी एवं कृष्णा का रक्तदान कैम्प में रक्तदान करने के लिए कृतज्ञता प्रकट की गई।

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान की छठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एण्ट्री ड्रग कमेटी के संयोजक डॉ विजय प्रकाश भट्ट, डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल आदि सदस्यों ने उपस्थित जनों को नशा मुक्ति के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। “नशे को कहें ना “की शपथ डॉ विजय द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलायी गई। उन्होंन कहा कि कैम्पस में नशे की गतिविधियों की निगरानी करना, जागरूकता बढ़ाना और नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित करना ही हम सबका प्रयास होना चाहिए।

इस मौके पर एन एस एस के नोडल अधिकारी डॉ मनोज फोन्दणी, डॉ सुशील कगड़ियाल,विशाल त्यागी,रंजना जोशी के साथ ही कॉलेज के प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र -छात्राएं विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *