देहरादून रोड पर जमीन सौदे को लेकर दो व्यापारियों में मारपीट, कपड़े फाड़े
ब्यूरो, ऋषिकेश।
__________________
देहरादून रोड पर एक होटल के बाहर जमीन के सौदे के पैसे के लेनदेन को लेकर दो व्यापारियों के बीच जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि हाथापाई तक की नौबत आ गई और एक पक्ष के युवक के कपड़े तक फाड़ दिए गए।
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष ने रकम अदा करने के बावजूद संपत्ति न मिलने का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष से बातचीत करने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों में तू-तू, मैं-मैं शुरू हुई और मारपीट हो गई।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित पक्ष पहले शिकायत लेकर पहुंचा, जिसके बाद दूसरा पक्ष भी पीछे-पीछे आ गया। दोनों ने मेडिकल कराकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



