बेस्ट परफॉर्मर पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ कमल कुमार बिष्ट
ब्यूरो,नरेन्द्रनगर।
____________________
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर के रसायन विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. कमल कुमार बिष्ट ने भारतीय विज्ञान संस्थान, चलकेरे परिसर, चित्रदुर्ग,कर्नाटक द्वारा आयोजित एडवांस्ड रिफ्रेशर कोर्स में ‘बेस्ट परफॉर्मर’का स्थान पाने में सफल रहे हैं।
24 अप्रैल से 9 मई तक आयोजित इस एडवांस रिफ्रेशर कोर्स मे लेक्चर, प्रयोगशाला सत्र, क्विज, असाइनमेंट तथा प्रारंभिक व अंतिम परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक विषय से दो प्रतिभागियों का चयन बेस्ट परफॉर्मर के रूप में किया जाता है,जिसमें डॉ. बिष्ट ने स्थान प्राप्त किया। बिष्ट की इस उपलब्धि के लिए संस्थान द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया है।
डॉ. बिष्ट ने बताया कि रिफ्रेशर कोर्स से प्राप्त अनुभव उनके अध्यापन कार्य को और अधिक प्रभावी व उपयोगी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रणीता नन्द ने डॉ. बिष्ट को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
वहीं, महाविद्यालय के गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ. इमरान अली ने भी गणित विषय में एडवांस्ड रिफ्रेशर कोर्स में सहभागिता की है।



