May 11, 2026

सूरत में 18 मई से 108 कुण्डीय शिव-शक्ति महायज्ञ, गंगा आरती की तर्ज पर होगी महाआरती

0
VideoCapture_20260511-205851

गुजरात का सूरत शहर 18 मई से 10 दिन तक भक्ति और शक्ति के संगम का गवाह बनेगा। सुवर्णवेला ग्राउंड, महावीर कॉलेज के पास 108 कुण्डीय जनकल्याण शिव-शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

यह यज्ञ जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री 1008 हरिओम महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। मणिकूट पर्वत स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में प्रेस वार्ता कर उन्होंने आयोजन की जानकारी दी।

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ…..

कार्यक्रम की शुरुआत 18 मई को वेसु स्थित श्याम मंदिर से विशाल कलश यात्रा के साथ होगी। यात्रा आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। इसमें सैकड़ों मातृशक्ति सिर पर मंगल कलश धारण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

108 कुण्ड में रोज 108 जोड़े देंगे आहुति…..

आचार्य शुभम और कुरुक्षेत्र के श्री श्री 108 सतपाल महाराज ने बताया कि 108 यज्ञ कुण्ड प्रतिदिन सुबह 7 से 11 बजे तक चलेंगे। हर कुण्ड में 108 जोड़े यजमान के रूप में आहुति देंगे।

शाम 6 बजे गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती आयोजन का मुख्य आकर्षण होगी। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा जागृत दीपकों के साथ की जाने वाली यह आरती बनारस और हरिद्वार की गंगा आरती की तर्ज पर होगी।

शांति, समृद्धि और पर्यावरण शुद्धि का संकल्प………

महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, समृद्धि, जन-कल्याण और पर्यावरण की शुद्धि है। व्यवस्थाओं के लिए विशेष समिति गठित की गई है। आयोजकों ने सूरत के नागरिकों से 10-दिवसीय उत्सव में शामिल होकर संतों का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *