July 7, 2026

धरने के100वें दिन नेपाली फार्म में महापंचायत शहीद स्मारक निर्माण की मांग हुई तेज

0
IMG-20260707-WA0029

ब्यूरो ==

ऋ​षिकेश, श्यामपुर। नेपाली फार्म तिराहे स्थित नवनिर्मित उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद पार्क में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति में भव्य शहीद स्मारक निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरने के 100वें दिन एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं राज्य आंदोलनकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए सरकार से शीघ्र शहीद स्मारक निर्माण की मांग की।

महापंचायत के संयोजक शीशपाल पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि स्थायी स्मारक के निर्माण से होगा। उन्होंने कहा कि 100 दिनों से शांतिपूर्ण धरना देने के बावजूद यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरबीर सिंह सजवाण और स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन देश के महत्वपूर्ण जन आंदोलनों में से एक रहा है। शहीदों के सम्मान में एक भव्य स्मारक बनाना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। जिस राज्य की नींव आंदोलनकारियों के बलिदान पर रखी गई हो, वहां उनके सम्मान की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। वही मोहन असवाल और आनंद सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड

आंदोलन के इतिहास को संरक्षित रखना आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है। शहीद स्मारक केवल एक भवन नहीं, बल्कि बलिदान और संघर्ष की प्रेरणा का केंद्र होगा। धर्मानंद लखेड़ा ने कहा कि शहीदों के सम्मान का प्रश्न पूरे समाज की भावना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों और नागरिकों से इस जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल ने किया। इस अवसर पर कृपाल सिंह रावत, सरोज, अरुण थपलियाल,शंकर दयाल धनाई,चित्रपाल सजवाण,गौतम सिंह राणा,भगवती प्रसाद सेमवाल,सुरेंद्र नेगी, राशिपाल सिंह सैनी, हिमांशु पवार, विनोद चौहान, विजयपाल कुलड़ा,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *