निगम ने गंदगी फैलाने वालों से वसूला 29 हजार रूपए का जुर्माना
ब्यूरो,ऋषिकेश।
____________________
जीवनी माई मार्ग पर स्थित छोटी सब्जी मंडी में नगर निगम की टीम की ओर से आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नौ दुकानदारों का चालान काटा गया। दुकानदारों की ओर से नाली चौक की गई थी, नाली में गंदगी डाली गई थी। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है। कुल 29 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सब्जी विक्रेताओं की ओर से दोनों तरफ बने नालियों में सब्जी, फल व प्लास्टिक आदि डालकर नाली को चौक किया गया था।
नालियों को चौक करने और गंदगी फैलाने के आरोप में छह व्यक्तियों का चालान कर 18,500 और सब्जी मंडी में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर तीन दुकानदारों का 10,500 का चालान काटा गया।
कुल 29 हजार रुपये का चालान काटा गया। सभी सब्जी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि भविष्य में नालियों में कूड़ा डालने गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर भारी से भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
इस दौरान सहायक नगर आयुक्त अमन कुमार, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा मौजूद रहें।



