परमार्थ निकेतन पहुंचे बागेश्वर पीठाधीश्वर, आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री।
परमार्थ निकेतन पहुंचे बागेश्वर पीठाधीश्वर, आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री।,स्वामी चिदानन्द सरस्वती और आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने वेदमंत्रों के साथ किया गंगा पूजन।,श्रीराम लला प्रतिष्ठा-2026 की देशवासियों को दी शुभकामनाएं,आगामी सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का दिया पावन निमंत्रण।
ब्यूरो, ऋषिकेश।
___________________
बागेश्वर पीठाधीश्वर, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री परमार्थ निकेतन पहुंचे। जहां परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने शंखध्वनि, वेदमंत्र और पुष्प वर्षा के साथ आचार्य का स्वागत किया।
इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को श्रीराम लला मूर्ति प्रतिष्ठा दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान चिदानन्द सरस्वती को धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का निमंत्रण दिया।
वहीं चिदानन्द सरस्वती ने सामूहिक कन्या विवाह आयोजन की सराहना की, इसे सनातन संस्कृति की सामाजिक संवेदनशीलता और करुणा का उदाहरण बताया।



