स्वर्गाश्रम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया
ब्यूरो, ऋषिकेश।
_______________________
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लक्ष्मणझूला वार्ड-01 के अंतर्गत विकास भंडारी के नेतृत्व में नगर पंचायत की संपूर्ण टीम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
बृहस्पतिवार को इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान विकास भंडारी ने बताया कि सभी ने स्वच्छता को लेकर संकल्प लिया। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में निरंतर सहयोग करते रहेंगे।



