June 27, 2026

आईसीएसई बोर्ड में सिटी टॉपरों को दी बधाई

0
IMG-20250501-WA0008

ब्यूरो,ऋषिकेश।

__________________

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने आईसीएसई 10वीं के विराट राव और आईएससी 12वीं के कृष्णा अग्रवाल को तीर्थनगरी में सिटी टॉप आने पर पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

अग्रवाल ने दोनों मेधावियों के आवास पहुंचकर बधाई दी। उन्होंने 10वीं कक्षा में विराट कुमार राव के 98.2 प्रतिशत तथा 12वीं कक्षा के कृष्णा अग्रवाल को 97.75 प्रतिशत अंक लाने पर परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों ही छात्रों ने तीर्थ नगरी का नाम रोशन किया है, हर बच्चे को विराट और कृष्णा अग्रवाल से प्रेरित होकर शिक्षा के प्रति सीख लेनी चाहिए।

अग्रवाल ने कहा कि विराट और कृष्णा हमारे तीर्थ नगरी का गौरव है जिन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। उन्होंने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने को कहा।

इस दौरान मेधावी कृष्णा अग्रवाल के परिजन ललित अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, विराट राव के परिजन आशुतोष कुमार रावत, नीतू देवी, विवेक शर्मा, अनिल ध्यानी, देवेन्द्र नेगी, अतुल पुंज, विकास भल्ला, एकांत गोयल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *