May 12, 2026

उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. अंजू अग्रवाल ने महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण

0
IMG-20240608-WA0003

नरेंद्रनगर। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. अंजू अग्रवाल ने धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

शनिवार को महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार उभान ने उच्च शिक्षा निदेशक को पुष्प गुच्छ – स्मृति चिह्न और महाविद्यालय की पत्रिका ‘अभिव्यंजना’ देकर स्वागत किया।

इस दौरान उच्च शिक्षा निदेशक प्रो अंजू अग्रवाल पंजिका और अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से नव प्रवेशार्थियों के लिए पंजीकरण की तिथि को विस्तारित कर दिया गया है इसलिए प्रवेशार्थियों के अधिक से अधिक पंजीकरण के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।

निदेशक ने कला संकाय,विज्ञान संकाय ,वाणिज्य संकाय ,पत्रकारिता विभाग, पर्यटन अध्ययन , बी सी ए, बी बी ए विभागों का निरीक्षण के साथ ही महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों (छात्रावास व आई टी लैब)का भी निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसियों को नियत समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

अग्रवाल ने महाविद्यालय के स्वच्छ परिसर, अकादमिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की सराहना की है। इसकी कवरेज विशाल त्यागी की ओर से की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *