May 12, 2026

बीते वर्ष भारी वर्षा से क्षेत्र में हुए जलमग्न को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कार्य योजना को लेकर डीएम से की बातचीत

0
IMG-20240608-WA0007

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने डीएम से पिछले वर्ष भारी वर्षा के कारण उनकी विधानसभा में जलमग्न हुए क्षेत्र में कार्य योजना को लेकर वार्ता की। उन्होंने निर्देशित करते हुए कार्य योजना शीघ्र बनाकर अवगत कराने तथा कार्य को प्रारंभ करने को कहा।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2023 में सामान्य से अधिक वर्षा होने के कारण रायवाला, श्यामपुर, खदरी, पांडेय प्लाट (ठाकुरपुर), गुमानीवाला सहित अनेकों ग्रामीण क्षेत्र एवं चन्देश्वरनगर, गंगानगर, मंसा देवी, शिवाजीनगर सहित अनेकों शहरी क्षेत्रों में जल भराव से व्यापक जनधन का नुकसान हुआ है। बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के सम्पूर्ण क्षेत्र का जन-जीवन बाढ़ से प्रभावित हुआ है।

अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय आम जनमानस को इस अभूतपूर्व अतिवृष्टि से उत्पन्न जलभराव के कारण परिसम्पत्तियों के व्यापक नुकसान के साथ ही पशुधन की भी हानि हुई है। बताया कि समुचित जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जलभराव, भू-धसाव तथा किसानों की खरीफ की फसल को भी काफी नुकसान पहुँचा है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि लोगों की निजी सम्पत्ति के साथ-साथ सार्वजनिक सम्पत्ति को भी काफी क्षति पहुँची है।

अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में पानी निकासी व बाढ़ नियंत्रण जैसे कार्यों के लिए शीघ्र कार्य योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्य योजना से उन्हें भी अवगत कराकर निर्माण कार्य शुरू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *