May 11, 2026

वीर शहीद का बेटा भूपेंद्र बिष्ट गढ़वाल रायफल में बना फौजी,  आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दी बधाई

0
IMG-20240608-WA0008

ऋषिकेश। गुमानीवाला निवासी 19 वर्षीय राइफलमैन भूपेंद्र बिष्ट को गढ़वाल रायफल में नियुक्त होने के बाद ट्रेनिंग पूरी कर घर पहुंचे तो समाज के प्रमुख लोग बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे। इस मौके पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल भी बिष्ट परिवार को बधाई देने घर पहुंची, इस दौरान उन्होंने सेना के जवान भूपेंद्र बिष्ट को परिवार सहित हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा हमें गर्व है की एक वीर शहीद का बेटा एक सैनिक के रूप में देश की सेवा के लिए तैयार है। यही हमारी देवभूमि की खासियत है।

आपको बता दें कि बिष्ट परिवार मूल रूप से देवाल चमोली गढ़वाल का रहने वाला है। वर्ष 2005 में भूपेंद्र के पिता शहीद राजेंद्र सिंह बिष्ट ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे, तब भूपेंद्र सिंह बिष्ट केवल 8 महीने के थे। बचपन से ही उनके मन में देश रक्षा का जज्बा था, फ़ौज में जाने का इरादा लिए हर दिन उन्होंने अपने आप को तैयार किया। आज छोटी सी उम्र में राइफल मैंन के रूप में गढ़वाल राइफल में ट्रेनिंग लेकर देश सेवा के लिए तैयार हैं। ऋषिकेश की समस्त जनता उनके जज्बे को सलाम करती हैं। भूपेंद्र के परिवार में माता लक्ष्मी बिष्ट और बहन करिश्मा बिष्ट हैं।

इस दौरान नि. पार्षद विपिन पन्त, राहुल त्रिपाठी समेत बिष्ट परिवार के सदस्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *