May 13, 2026

निर्मल आश्रम में जोरो शोरो से मनाया गया स्थापना दिवस

0
20241231_205310

ऋषिकेश। निर्मल आश्रम परिवार ने मंगलवार को अपने दो संस्थानों निर्मल आश्रम अस्पताल और निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। स्थापना दिवस पर गुरुवाणी और शबद-कीर्तन से संगत निहाल हुई। मायाकुंड स्थित निर्मल आश्रम में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया।

साधु-संतों के लिए भंडारा, पाठों के भोग, गुरूवाणी शब्द कीर्तन का आयोजन भी हुआ।

आश्रम प्रमुख महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह ने कहा कि आश्रम द्वारा निर्मल आश्रम अस्पताल का 34वां और निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल का 27वां स्थापना दिवस समागम मनाया जा रहा है। निर्मल आई इंस्टीट्यूट और निर्मल ज्ञानदान अकादमी द्वारा भी चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहा है। आश्रम के हरि कृपा सिलाई केंद्र में आर्थिक रूप

से कमजोर महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षत और सिलाई मशीन देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। महंत राम सिंह महाराज ने कहा कि मानवता की सेवा से इंसान आत्मिक अगला शान्ति का अनुभव करता है। ईश्वर प्राप्ति का एक मार्ग निस्वार्थ

भाव से उसकी रचना की सेवा करना भी है। इस दौरान क्षेत्र के जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *