June 27, 2026

सुमन विहार के प्रत्याशी मेजर गोविंद सिंह रावत पर लगाई गई आपत्ति हुई खारिज

0
IMG-20250101-WA0006

ऋषिकेश। रिटर्निंग ऑफिसर किनार से श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत पर कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा लगाई गई नामांकन की आपत्ति को खारिज करते हुए उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है।

कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा लगाई गई आपत्ति के विरुद्ध में वार्ड नंबर 32 सुमन विहार के प्रत्याशी मेजर गोविंद सिंह रावत के द्वारा अपने पक्ष में महत्वपूर्ण अकाट्य साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। जबकि आपत्ति लगाने वाला कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र कुकरेती कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया जिस कारण उन्हें मुंह की खानी पड़ी, साथ ही इससे यह भी स्पष्ट हुआ और एक नजीर स्थापित हुई कि अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक चुनाव लड़ सकते हैं।

वार्ड नंबर 32 से भाजपा प्रत्याशी मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि उन्हें न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा था, और और उन्हें पूर्ण विश्वास था कि निर्णय सत्य के पक्ष में आएगा इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका एडवोकेट पंकज गुप्ता और एडवोकेट अमित वत्स की रही जो पूरा दिन रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में ही जमा रहे और सबूतों के आधार पर अपने पक्ष में निर्णय लेकर ही वापस आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *