August 11, 2026

प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर में 12वीं-13वीं सदी की प्राचीन मूर्ति का अंश मिला, जांच जारी

0
20260314_214047

ब्यूरो, ऋषिकेश।

__________________

तीर्थनगरी ऋषिकेश के पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान कई साल पुरानी पत्थरों पर उक्कीरी गई मूर्तियां बरामद हुई हैं।,जो 12वीं-13वीं शताब्दी की हो सकती है। मूर्ति का केवल सिर का हिस्सा ही मिला है, जिससे यह तय करना मुश्किल है कि यह किस देवी-देवता की है।

डॉ. एम.सी. जोशी,भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण,अधिकारी ने बताया कि मूर्ति के चेहरे के फीचर से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शैव परंपरा या प्राचीन शिवालय से संबंधित हो सकती है। प्रशासन ने 300 मीटर के दायरे को घेरकर जांच शुरू कर दी है, और आगे की कार्रवाई के लिए विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *