चंद्रभागा नदी में सरकारी कर्मचारी का शव मिलने से मचा हरकंप
ब्यूरो,ऋषिकेश।
_________________
ढालवाला के चंद्रभागा नदी में सरकारी कर्मचारी शव मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी कर्मचारी को किसी भारी पत्थर से बुरी तरह कुचल कर मारा गया है। मृतक का शिनाख्त 51 साल के कमलेश्वर भट्ट निवासी ढालवाला के रूप में हुई है। कमलेश्वर भट्ट टिहरी जिले की नरेंद्र नगर तहसील में अमीन के पद पर तैनात थे।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ढालवाला चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन मामला कोतवाली ऋषिकेश पुलिस का था। इसीलिए ऋषिकेश कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक की टीम को बुलाया और घटना स्थल से कई नमूने जांच के लिए उठाए। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा।
बता दें इस वारदात से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ अपना आक्रोश भी व्यक्त किया। इस दौरान लोगों ने नरेंद्र नगर मार्ग पर 10 मिनट के लिए ट्रैफिक जाम भी कर दिया था। फॉरेंसिक की टीम के आने के बाद लोगों ने जाम को खोला। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस ने जांच और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



