May 12, 2026

बिना नंबर प्लेट के वाहन में पकड़ी गई अवैध शराब,चालक फरार

0
20240711_214507

ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित बालाजी बगीचे के समीप एक बिना नंबर प्लेट अज्ञात लोडर में पकड़ी गई अवैध शराब ।

बृहस्पतिवार को शाम बालाजी बगीचे के समीप खड़ा एक बिना नंबर प्लेट का लोडर जिसमें काफी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई। जानकारी के मुताबिक वहा से गुजर रहें लोगों को शराब की बदबू आने लगी। शक के आधार पर लोगों ने वाहन चालक से पूछा। चालक बिना जवाब देते हुए घबराकर वहा से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलीस को सूचना दी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहन की तलाशी ली तो काफी मात्रा में टेट्रा देशी शराब की पेटियां मिली। वाहन की चाबी न होने पर कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को ले जाकर सीज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *