May 12, 2026

मायाकुंड पंपिंग का हाउस का पाइप फटा,त्रिवेणी घाट तक बहा सीवर का गंदा पानी

0
IMG-20240710-WA0073

ऋषिकेश। मायाकुंड ​में लाल मंदिर के पास बना पंपिग हाउस का पाइप फटने से लोगो के घरों और नालों में बहा सीवर का पानी। पाइप फटने के दौरान स्थानीय लोगो को ये नही पता चला की अचानक यह पानी आया कहा से आया।

जब तक पता चलता पानी घर में घूस चूका ​था। लगभग 3 से 4 घंटे तक पानी क्षेत्र की गलियों और नालों में लगातार बहता रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई और तो और देखते ही देखते सीवर का पानी नालों से होकर त्रिवेणी घाट परिसर ​शिवमूर्ति तक पहुंच गया।

परिसर में बदबू ही बदबू फैल गई देखते ही देखते सीवर का पानी गंगा में जाता दिखाई दिया। त्रिवेणी घाट पर आए पर्यटक और श्रद्धलुओं ने जलसंस्थान की बडी निंदा की और लापरवाही भी की।

पूर्व सभासद रामकृपाल गौतम ने कहा की आरती परिसर में काफी संख्या में लोग आरती के लिए आते है। उन्होने बताया की अगर पंपिंग हाउस में कोई काम करना होता है तो वह कार्य रात के समय किया जाए।

जिसकी निर्देश की कॉपी भी पंप हाउस के कर्मचारियों को सौंपी गई थी। लेकिन कर्मचारियों ने निर्देशो को ठेंगे पर रख मन मरजी से अपना काम किया जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों और त्रिवेणी घाट पर पर्यटकों और आम जनता को उठाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *