June 26, 2026
GtP7xeyXkAA2-9Q

वो कहते हैं न ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’, कुछ ऐसा ही अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुआ है। गुरुवार को एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अब अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में एक व्यक्ति के जिंदा रहने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला। उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

हादसे में जीवित व्यक्ति का नाम रमेश विश्वास कुमार है। 40 वर्षीय इस यात्री का इलाज अहमदाबाद के असरवा स्थित सिविल अस्पताल में चल रहा है। विश्वाश, जिनके सीने, आंखों और पैरों पर चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद, एक जोरदार आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *