May 12, 2026

नरेश बंसल ने की उपराष्ट्रपति से भेंट

0
IMG-20240912-WA0025

नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपती भवन मे भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद डा.नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डा. नरेश बंसल ने पटका पहनाकर व शंख भेंट कर अभिनंदन किया। डा. नरेश बंसल ने अपनी लिखी पुस्तक “अमृतकालम” की ड्राफ्ट कापी भी उपराष्ट्रपति को भेंट की।जिसे उपराष्ट्रपति ने सराहा।

डा. नरेश बंसल ने अमृतकालम पुस्तक हेतु अपनी शुभकामनाए व प्रस्तावना देने का आग्रह किया। जिसे उपराष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया। ज्ञात हो “अमृतकालम” नव भारत के अमृतकाल व नरेंद्र मोदी के दस वर्ष के सफल कार्यकाल को एक शब्दो मे पिरोई गई पुस्तक है। जिसे डा. नरेश बंसल ने लिखा है।

डा. नरेश बंसल ने देश-विदेश व उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयो पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से चर्चा की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *