May 12, 2026

मधुबन आश्रम में श्री राधाअष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया

0
20240911_223018

ऋषिकेश। मधुबन आश्रम में श्री राधाअष्टमी का महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह मंगल आरती से आरंभ होकर दिन में साधुओं को भंडारा कराया गया।

बुधवार को लक्ष्मण झूला रोड स्थित मधुबन आश्रम में आयोजित राधा अष्टमी के अवसर पर  शाम को राधा गोविंद जी का महाअभिषेक आरती प्रवचन कीर्तन किया उसके बाद सबके लिए महाप्रसाद भंडारे का आयोजन हुआ।

श्री श्री राधा रानी के प्रकट के उत्सव में मधुबन आश्रम के अध्यक्ष  परमानंद दास ने कहा कि राधा रानी की कृपा के बिना हम श्री कृष्ण को प्राप्त नहीं कर सकते आते हमें सबको राधा की भी भक्ति करनी चाहिए जिससे हम अपने जीवन को सार्थक बना सके।

इस अवसर पर नवीन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, जितेंद्र बर्थवाल, हिमांशु गुलाटी ,सुशील गोयल, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, नितिन गुप्ता, मानव जौहर, हिमांशु गोयल, वच रास ,बिहारी दास, ऋषभ दास, मुकुल शर्मा मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *