रामलीला के पात्र पदाधिकारी सज धजकर गिरफ्तारी को पहुंचे कोतवाली।
ब्यूरो, ऋषिकेश।
____________________
ऋषिकेश में 70 साल पुरानी सुभाष बनखंडी श्री राम लीला कमेटी की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलीला मंचन करने को लेकर मुकदमों से परेशान रामलीला के सभी पात्रों ने रामलीला की वेशभूषा में कमेटी के सदस्यों सहित ऋषिकेश कोतवाली में प्रदर्शन करते हुए अपनी गिरफ्तारी की मांग की।
बता दे कि रामलीला कमेटी के कलाकारों और सदस्यों पर हुए मकदमो को लेकर रामलीला के राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न सीता हनुमान सहित सभी पात्रों ने रामलीला की वेशभूषा में सज धज कर ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे, और कमेटी की तरफ से प्रस्तावित रामलीला का मंचन करने और राम बरात निकालने, दशहरे के दिन रावण दहन करने के लिए परमिशन ना मिलने, आए दिन होने वाले मुकदमों से परेशान होकर अपनी गिरफ्तारी देने ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे थे।
रामलीला के पदाधिकारीयों ने बताया कि राम भक्त भाजपा सरकार के चलते कुछ राजनीतिक रसूखदारों दबाव कम नहीं कर पाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से मांग की है कि उनकी ओर से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द रामलीला रुकवाने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। रामलीला के सभी पात्रों और पदाधिकारीयों पर किए झूठे मुकदमे को वापस लिए जाए।



